शाजापुर: जिला अस्पताल में प्रसव के नाम पर 15 हजार रुपये वसूले,परिजनों ने सिविल सर्जन से की शिकायत, चक्का जाम की दी चेतावनी
शाजापुर महिलाओं के सुरक्षित प्रसव को लेकर शासन-प्रशासन प्रयासरत है, लेकिन जिम्मेदार नि:शुल्क सेवा का भी शुल्क वसूल रहे हैं। यही कारण है कि अब जिला अस्पताल में प्रसव कराने के नाम पर आशा कार्यकर्ता के द्वारा डॉक्टर को रुपये देने की बात कहकर 15 हजार रुपये लिए जाने का मामला सामने आया है। पीडि़त परिवार ने मामले में जिला अस्पताल पहुंचकर शिकायत की है।