शाजापुर: बेरछा मंडी स्थित श्री राम मंदिर में तिरंगे के रंग में सजे भगवान शिव, मातृशक्ति ने किया विशेष श्रृंगार
बेरछा में भी माँ दुर्गा महिला भक्त मंडल मातृशक्ति द्वारा सावन के पावन महीने में सोमवार बेरछा मंडी स्थित राम मंदिर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर को देखते हुए भगवान शिव का तिरंगे के रंग में आकर्षक श्रंगार कर विशेष पूजा अर्चना की पूरा मंदिर परिसर तिरंगे झंडों से सजाया गया इस मौके पर मातृशक्ति ने भगवान शिव की भजन भाव से पूजा अर्चना कर उन्हें भोग लगाया।