शाजापुर: पचोर और पांन्या के बीच सड़क हादसे में मां और पुत्र की मौत, शाजापुर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों का सौंपा गया
राजगढ़ जिले के पांन्या के समीप सड़क हादसे में मां और पुत्र की मौत, शाजापुर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों का सौंपा गया। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम को 6:00 पचोर और पांन्या के बीच डंपर ने मोटरसाइकिल सवार अंतर बाई और पुत्र गोपाल निवासी पांन्या को टक्कर मारते हुए घायल कर दिया। जिनको शाजापुर जिला अस्पताल लाया गया जहां पर उनकी मौत हो गई।