इटकी: खादगढ़ा बस स्टैंड से सात किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार
Itki, Ranchi | Mar 15, 2024 रांची के खादगढ़ा टीओपी पुलिस ने सात किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्करों में बिहार के कैमूर निवासी नंदलाल पाल उर्फ नंदन और रोहतास निवासी सोनी कुमारी शामिल है। इनके पास से सात किलो गांजा, दो मोबाइल फोन, आधार कार्ड और 800 रुपये नगद बरामद किए गए।