इटकी: बंगाली युवा मंच चैरिटेबल ट्रस्ट ने मोरहाबादी में मुख्यमंत्री से की मुलाकात
Itki, Ranchi | Mar 14, 2024 बंगाली युवा मंच चैरिटेबल ट्रस्ट ने झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से मुलाकात की। ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम चंपाई सोरेन के सामने अपनी कई मांगें रखीं। साथ ही बांग्ला भाषा को प्राथमिक विद्यालयों में फिर से पढ़ाने के फैसले का स्वागत भी किया।