अगिआंव: बड़गांव में डॉ. अम्बेडकर की मूर्ति तोड़े जाने से तनाव, जांच की मांग तेज, पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बढ़ा, जांच शुरू
Agiaon, Bhojpur | Apr 30, 2026 अगिआंव प्रखंड के अजीमाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना से इलाके में आक्रोश का माहौल है। बताया जा रहा है कि हाल ही में 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती के अवसर पर स्थापित की गई नई प्रतिमा को बीती रात अज्ञात लोगों द्वारा तोड़ दिया गया, जिसमें मूर्ति के हाथ और सिर को नुकसान पहुंचाया गया