भोगनीपुर: सरौटा में संदिग्ध परिस्थितियों में शिक्षामित्र की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
थाना मूसानगर के सरौटा प्रथम निवास दीपेन्द्र ने बताया कि भाई बाबूसिंह गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र थे। गुरुवार रात करीब 8 बजे अचानक भाई की तबीयत बिगड़ गई। उपचार के लिए सीएचसी पुखरायां लेकर आए। जहां पर डॉक्टर ने भाई को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।