महोबा: ऑपरेशन ऑलआउट में पुलिस ने दिखाई सख्ती, आल्हा चौक और बाजार में चलाया सघन चेकिंग अभियान
Mahoba, Mahoba | May 10, 2026 एसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन ऑलआउट’ के तहत शहर कोतवाल मनीष पांडे के नेतृत्व में आल्हा चौक और मुख्य बाजारों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की तथा ब्रीथ एनालाइजर से शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की। संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया गया।