शाहाबाद: वेतन न मिलने पर भड़के एनएचएम कर्मचारी, जिलेभर की सीएचसी-पीएचसी पर काली पट्टी बांधकर किया विरोध, कल प्रदर्शन
रामपुर में तीन माह से मानदेय न मिलने से नाराज एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने बुधवार को जिलेभर की सीएचसी और पीएचसी पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि गुरुवार से कार्य बहिष्कार शुरू कर सीएमओ कार्यालय पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। कर्मचारियों ने जल्द भुगतान की मांग उठाई। यह तस्वीर बुधवार की दोपहर 2:00 बजे की है