बरेली: बरेली में मोबाइल कॉल से मचा बवाल, युवक की मां ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर कहा- 'बेटे को झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश'
बरेली में एक महिला ने अपने बेटे को कथित रूप से झूठे आरोपों में फंसाने और धमकाने का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। सिरौली थाना क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी कमला देवी ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका पुत्र तेजपाल नोएडा की एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। महिला का आरोप है कि कुछ मोबाइल नंबरों से उनके बेटे को लगातार कॉल कर