टीकमगढ़: कृषि उपज मंडी:अब नहीं चलेगा टीन शेडों पर कब्जा! एसडीएम का अल्टीमेटम—3 दिन में खाली करो, वरना होगी सख्त कार्रवाई
कृषि उपज मंडी में किसानों के लिए बनाए गए टीन शेडों पर व्यापारियों के कब्जे को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। एसडीएम संस्कृति मुदित लिटोरिया ने मंडी का निरीक्षण कर कब्जाधारी व्यापारियों को तीन दिन के भीतर टीन शेड खाली करने के निर्देश दिए हैं। चेतावनी दी गई है कि समय-सीमा के बाद कब्जा नहीं हटाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।