झांसी: झांसी में विद्युत आपूर्ति समस्या के समाधान के लिए प्रबंध निदेशक ने विकास भवन में अधिकारियों के साथ की बैठक
Jhansi, Jhansi | Jun 26, 2025 नितिश कुमार, प्रबन्ध निदेशक, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, उ0प्र0 की अध्यक्षता में झांसी महानगर के नगरीय, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति में आने वाली तकनीकी समस्याओं के निराकरण हेतु आवश्यक समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित की गयी।बैठक में झांसी-ललितपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनुराग शर्मा, सदर विधायक रवि शर्मा मौजूद रहे।