झांसी: बबीना विधायक ने रखा अपना पक्ष, कहा- मैं सौ प्रतिशत सही हूं, कुछ गलत लोग आ गए, उनकी सफाई देता घूम रहा हूं
Jhansi, Jhansi | Jun 26, 2025 झांसी में वन्दे भारत एक्सप्रेस प्रकरण से चर्चा में आए बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा ने गुरुवार को ओम शांति नगर स्थित कार्यालय पर पत्रकार वार्ता कर अपना पक्ष रखा। बोले, मामले में विवेचना होने और वीडियो से ये स्पष्ट हो जाएगा कि मैं सौ प्रतिशत सही हूं, मेरी एक परसेंट भी गलती नहीं है।