झांसी: करारी रेलवे स्टेशन के पास शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन पर हुआ पथराव, वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Jun 26, 2025 झांसी के आगे करारी रेलवे स्टेशन के पास बुधवार को शताब्दी एक्सप्रेस को उपद्रवियों ने एक बार फिर निशाना बनाकर पथराव किया। जिससे ट्रेन के सी-6 कोच के खिड़की का शीशा टूट गया। जिसका वीडियो वायरल हो रहा हैं कोच में सवार यात्री पत्थर बाजी से घबरा गए और उन्होंने इसकी सूचना सुरक्षा कर्मियों को दी, घटना के बाद ट्रेन में मौजूद आरपीएफ के जवानों ने मौके पर पहुंचे।