झांसी: जल शक्ति मंत्री ने झांसी में कहा- बुंदेलखंड में पेयजल की नहीं होगी किल्लत, घर-घर नल से जल पहुंचाने का वादा पूरा किया
Jhansi, Jhansi | Jun 26, 2025 जनपद के हर गांव तक नल से शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए गुरुवार को जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के नेतृत्व में राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन व जिला प्रशासन के अधिकारी क्षेत्र भ्रमण पर निकले। भ्रमण के दौरान जलशक्ति मंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड में अब पेयजल की किल्लत नहीं होगी, घर-घर नल से जल पहुंचाने के वादे को पूरा किया है।