राजगढ़: युवा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने नीट परीक्षा मामले में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
युवा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा नीट परीक्षा को लेकर बुधवार को शाम 4:00 बजे करीब राजगढ़ एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया। इस दौरान पेपर लीक मामले में शामिल दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई। इस दौरान युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमन अरोड़ा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।