नैनपुर: ग्राम रेवाड़ा में उपार्जन केंद्र शुरू करने के लिए किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
Nainpur, Mandla | Apr 16, 2026 विकासखंड नैनपुर के ग्राम रेवड़ा में उपार्जन केंद्र शुरू करने के लिए किसानों ने गुरुवार 11:30 बजे अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन दिया। किसानों का कहना है कि समर्थन मूल्य में रवि उपार्जन वर्ष 2026-27 में खरीदी का कार्य रेवड़ा में किया जा रहा था एवं दो केंद्र बनाए गए थे। चुकी इस बार लेम्प्स ने ग्राम रेवड़ा में खरीदी के लिए आदेशित नहीं किया। जिससे किसान परेशान है।