मंझनपुर: बरई बंधवा में GPS वीडियो से खुला अवैध खनन का राज, कौशाम्बी में रातभर JCB से मिट्टी का खनन, टास्क फोर्स जांच में जुटी
करारी थाना क्षेत्र के बरई बंधवा गांव में अवैध मिट्टी खनन का बड़ा मामला सामने आया है। रात के अंधेरे में JCB मशीनों के जरिए बड़े पैमाने पर मिट्टी निकाले जाने का GPS वीडियो सोमवार को वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कौशाम्बी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जनपद में गठित टास्क फोर्स को जांच के निर्देश दिए हैं।