सिधवलिया: डुमरिया घाट पुल अब स्टील फ्रेम तकनीक से बनेगा, केंद्रीय मंत्री से मिली मंजूरी
गोपालगंज महम्मदपुर के डुमरिया घाट पुल अब स्टील फ्रेम तकनीक से बनेगा। सांसद एवं जदयू के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार सुमन की मांग पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात के बाद सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने निर्माण को मंजूरी दी। इससे क्षेत्र में आवागमन और कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिलने की उम्मीद।