कोरबा: कोतवाली थाना क्षेत्र में बदमाशों ने लोको पायलट पर किया हमला, शराब के लिए पैसे मांगे
Korba, Korba | Jul 16, 2025 ड्यूटी से घर लौट रहे रेलवे के लोको पायलट का रास्ता रोककर ऑटो सवार दो बदमाशों ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे। नहीं मिलने पर उन्होंने मारपीट की। घटना शनिवार की रात करीब साढ़े 11 बजे शहर के रेलवे स्टेशन के समीप घटित हुई, जिसकी शिकायत मंगलवार की रात 9 बजे सिटी कोतवाली में रेलवे के सहायक लोको पायलट राकेश कुमार साहू ने की।