पटना ग्रामीण: पटना में मंत्री दिलीप जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, '5 वर्षों में 50 लाख करोड़ का निवेश होगा'
बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। सोमवार दोपहर करीब 3:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार अगले 5 वर्षों में 50 लाख करोड़ निवेश आकर्षित करने और एक करोड़ रोजगार की अवसर सृजित करने की महत्वकांक्षी योजना पर निर्णायक कदम बढ़ा चुका है।