अजीतमल: 2500 रुपये के तकादे ने ली सुमित की जान, उधार लौटाने के बहाने धारदार हथियार से हत्या, पुलिस सीडीआर के जरिए जांच कर रही
हालेपुर गांव निवासी 25 वर्षीय सुमित कुमार पाल की हत्या के मामले में पुलिस की जांच में महज 2500 रुपये के लेनदेन को हत्या की वजह माना जा रहा है। मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) के आधार पर पुलिस गांव के ही 19 वर्षीय युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। रविवार की रात्रि 9 बजे अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने बताया कि पूछताछ में सामने आए तथ्यों का उपलब्