कुमारखंड: परमानंदपुर में पति-पत्नी के विवाद में पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड के श्रीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत परमानंदपुर वार्ड संख्या 06 में शुक्रवार की रात करीब 7 बजे पति-पत्नी के बीच मामूली विवाद के बाद पत्नी ने गले में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे इलाके में सनसनी का माहौल है। मृतका की पहचान राजकुमारी देवी के रूप में हुई है।