रायपुर के शासकीय जे.आर.दानी स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा कु. नंदनी निर्मलकर ने योगासन की राष्ट्रीय और स्टेट लेवल प्रतियोगिताओं में 14 स्वर्ण पदक जीतकर जिले और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।
खेलो इंडिया, योगासन भारत, एसजीएफआई और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली नंदनी आज युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं। उनका लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व कर भारत का नाम रोशन करना है।
#YogaChampion #InternationalYogaDay #Raipur #YogaForLife #YoungAchiever
@chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh @ayushdeptcg
73 views | Raipur, Chhattisgarh | Jun 20, 2026