कुमारखंड: जवाहर प्लस टू स्कूल ने मैट्रिक व इंटर में स्कूल स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को किया सम्मानित
कुमारखंड प्रखंड के जवाहर प्लस टू हाईस्कूल रामनगर बेला में मंगलवार को दोपहर एक बजे सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। स्कूल के वरीय शिक्षक राजेश रंजन भारती की अध्यक्षता में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह का विधिवत उदघाटन प्रभारी एचएम नवास कुमार भारती ने दीप प्रज्वलित कर किया।