संडीला: अतरौली क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल की रिपोर्ट दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
Sandila, Hardoi | Apr 13, 2026 तुलसीपुर मजरा भरावन निवासी अजय यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बीते 8 अप्रैल को सुबह 11 बजे उसके ताऊ रामपाल साइकिल से ग्राम लेखईखेड़ा के पास भरावन पुवायां रोड पर थे। आरोप है कि तभी एक बाइक सवार ने लापरवाही और तेज रफ्तार चलाते हुए आकर टक्कर मार दिया। जिससे ताऊ रामपाल गम्भीर रूप से घायल हो गये।