बाह: पिनाहट में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में पहले से शादीशुदा जोड़ा पहुंचा, चेकिंग के दौरान मामला हुआ उजागर
कस्बा पिनाहट स्थित कैलाश गार्डन में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गुरुवार शाम 4 बजे एक अजीब मामला सामने आया। दस्तावेजों के मिलान और चेकिंग के दौरान अधिकारियों ने पाया कि एक जोड़ा पहले से शादीशुदा है।महिला के पैरों में बिछिया देखकर शक हुआ, जिसके बाद अधिकारियों ने गहनता से पूछताछ की। पूछताछ में जोड़े ने अपनी पहले से शादीशुदा होने की बात स्वीकार