कासगंज: यातायात नियम तोड़ने पर 175 वाहनों के चालान, ₹5,92,600 का लगाया गया जुर्माना
कासगंज में यातायात पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 175 वाहन चालकों के चालान किए। बिलराम गेट, नदरई तिराहा और बस स्टैंड क्षेत्र में हुई कार्रवाई के दौरान बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग और गलत दिशा में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने कुल ₹5,92,600 का ऑनलाइन शमन शुल्क लगाया।