बिंदकी: बकेवर थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायालय
फतेहपुर जनपद के बकेवर थाना पुलिस द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म के अभियोग से संबंधित वांछित अभियुक्त विजय चौहान उम्र 20 वर्ष निवासी रामनारायण का पुरवा थाना संचेडी जनपद कानपुर नगर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई कर मंगलवार को दिन में 2 बजे न्यायालय भेज दिया। अभियुक्त तीन माह पहले बकेवर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी को भगा ले गया था।