गोटेगांव: गोटेगांव एसडीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया, व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए
स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत जानने और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लेने के लिए गोटेगांव अनुविभागीय अधिकारी SDM ने गोटेगांव शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस औचक निरीक्षण से अस्पताल परिसर में हड़कंप की स्थिति रही। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, ओपीडी, प्रसूति कक्ष और दवा वितरण केंद्र का बारीकी से