सहारनपुर: विवाहिता से 5 लाख रुपये मांगे, नहीं देने पर बच्चों समेत घर से निकाला, जेठ पर अश्लील हरकतों का आरोप, पति समेत 5 पर FIR
सहारनपुर के बिहारीगढ़ क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने पति समेत पांच ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसके पहले पति की मौत के बाद मिले दुर्घटना क्लेम की रकम भी धोखे से ले ली। बाद में पांच लाख रुपये की मांग करते हुए उसे दो बच्चों समेत घर से निकाल दिया।