गुना नगर: शहर में राशन वितरण न करने व बंद मिलने पर दुकानों का निरीक्षण, नोटिस जारी कर सील; दुकानदारों में हड़कंप
गुना शहर में 13 जुलाई को शासकीय राशन दुकानों का फूड अधिकारियों ने निरीक्षण किया। कलेक्टर और जिला आपूर्ति अधिकारी के निर्देशन में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आशीष चतुर्वेदी ने बताया, वार्ड 35 श्रीराम उपभोक्ता भंडार कैंट पर राशन वितरण न होने पर नोटिस जारी किया। गांधी उपभोक्ता भंडार कैंट दुकान बंद मिली दुकानदार मौके पर नहीं आया। दुकान सील कर नोटिस जारी किया है।