लोहरदगा: सांसद सुखदेव भगत बोले, लोहरदगा ब्लड बैंक को लाइसेंस मिलने से लोहरदगा के जरूरतमंद मरीजों को समय पर मिलेगा ब्लड।
लोहरदगा जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। गुरुवार शाम लगभग 5:00 बजे लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि लोहरदगा सदर अस्पताल के ब्लड बैंक को आखिरकार लाइसेंस मिल गया है। इसके साथ ही जिले के मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण बाधा दूर हो गई है।