सिकंदराराऊ: सिकंदरा राऊ में घर से लापता हुई किशोरी वापस लौटी, छेड़छाड़ के डर से स्टेशन पर छुपी रही थी
कस्बे के मोहल्ले की एक किशोरी लापता हो गई थी। परिजनों ने उसे काफी तलाश किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। परिजनों के द्वारा मोहल्ले के ही एक लड़के पर किशोरी को बहला फुसला कर ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। वही नाटकीय ढंग से किशोरी सुबह घर लौट आई और बताया कि छेड़छाड़ के डर से वह स्टेशन के आसपास छुपी रही थी।