कासगंज: आगामी मोहर्रम पर्व की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने ढोलना और बिलराम कस्बे में किया फ्लैग मार्च
कासगंज जिले में आगामी मोहर्रम पर्व की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड़ पर है। और कोतवाली ढोलना के प्रभारी जगदीश चंद्र राजपूत ने बिलराम और ढोलना कस्बे में फ्लैग मार्च किया। और इलाके की सुरक्षा का जायजा लेकर सभी से मोहर्रम पर्व को भाईचारे और शान्ति के साथ मनाने की अपील की है।