गोवर्धन: बाबा कढेरा सिंह विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाई गई संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती
गिर्राज जी के धाम गोवर्धन के सौख स्थित बाबा कढेरा सिंह विद्या मंदिर मे डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पूरे उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन सुरेश सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और छात्रों को बताया कि कैसे एक महार परिवार में जन्में बालक ने संघर्षों की बाधाओं को पार कर दुनिया भर में अपनी विद्वत्ता का लोहा मनवाया