खींवसर: खींवसर थाने में आपस में मारपीट के दो मामले दर्ज, पुलिस ने रविवार को रात आठ बजे प्रेस नोट जारी कर बताया
आपस में मारपीट के दो मामले खींवसर थाने में दर्ज। पुलिस ने रविवार को रात आठ बजे प्रेस नेाट जारी कर बताया कि जसवंतनगर गांव में बाड़े के विवाद को लेकर रविवार को दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों में मारपीट भी हुई। पुलिस ने रिपोर्ट पर परस्पर मामले दर्ज किए हैं खींवसर पुलिस के अनुसार जसवंतनगर निवासी जेठी देवी पत्नी माधाराम जाट ने पुलिस को रिपोर्ट दी।