गोंडा: धानेपुर थाना में बगैर रॉयल्टी जमा किए ईट भट्ठा का संचालन करने वाले आधा दर्जन संचालकों पर FIR दर्ज
Gonda, Gonda | Jan 30, 2025 धानेपुर मे बगैर रायल्टी जमा किए ईंट भट्ठा का संचालन करने वाले आधा दर्जन संचालकों पर पुलिस ने खनन अधिकारी की शिकायत पर FIR दर्जकर जांच शुरू कर दी है। खनन विभाग की ओर से की गई कार्रवाई से हड़कंप मचा है। गुरुवार 6 बजे प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार राय ने बताया खनन अधिकारी अभय रंजन की तहरीर पर 6 ईंट भट्ठा संचालको के खिलाफ FIR दर्जकर अन्य विधिक कार्यवाई की गई है।