एकमा: चांद दीयर पुलिस चौकी के पास बाइक दुर्घटना में युवक गंभीर घायल, पटना रेफर किया गया
Ekma, Saran | Jul 30, 2026 उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र स्थित चांद दीयर पुलिस चौकी के समीप बुधवार की रात बाइक दुर्घटना में सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र के आमदाढी गांव निवासी एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान आमदाढी निवासी संजय सिंह के पुत्र संदीप कुमार के रूप में हुई है। घायल को गंभीर स्थिति में प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया।