मनोहरथाना: मनोहरथाना खंड के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में ब्लॉक स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित
मनोहरथाना खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में मासिक ब्लॉक स्तरीय समीक्षा बैठक बी सी एम ओ डॉ. कौशल लोधा की अध्यक्षता आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। जिसमें 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं के एच वी पी टीकाकरण की प्रगति, आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आदि योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई।