बहराइच: बहराइच जनपद के संस्कृत विद्यालयों में अध्ययनरत 552 छात्र-छात्राओं को मिली छात्रवृत्ति की पहली किश्त
बहराइच विकास भवन सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा संपूर्णानंद संस्कृत विद्यालय वाराणसी परिसर में प्रदेश में संचालित संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों एवं महाविद्यालय में अध्यनरत छात्राओं की छात्रवृत्ति कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। डीआईओएस मनोज कुमार अहिरवार ने रविवार शाम करीब 7:30 बजे बताया कि इस जिले की 552 छात्राओं को प्रथम किश्त धनराशि मिली है।