बहराइच: छोटीबाजार इलाके में शॉर्ट सर्किट से विद्युत पोल में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू
बहराइच शहर के कोतवाली नगर इलाके के छोटी बाजार इलाके में शॉर्ट सर्किट के कारण एक विद्युत पॉल भीषण आग की लपटों की चपेट में आ गया। घटना रविवार व सोमवार की दरमियानी रात्रि की है। घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई। विद्युत पोल पर आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।