बेगूसराय: BPSC परीक्षा रद्द और पुनः परीक्षा की मांग को लेकर AISF कार्यकर्ताओं ने कैंटीन चौक पर प्रदर्शन किया
BPSC परीक्षा रद्द करने और पुनः परीक्षा लेने की मांग को लेकर एआईएसएफ समेत विभिन्न छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार की दोपहर 02:00 बजे कैंटीन चौक पर आक्रोषपूर्ण प्रदर्शन किया. इस मौके पर संबोधित करते हुए AISF नेता अमीन हमजा ने कहा की बिहार सरकार से एक भी परीक्षा सही तरीके से संपन्न नहीं हो पा रही है. ऐसी सरकार को स्वत इस्तीफा दे देनी चाहिए.