बेगूसराय: एसपी ने कार्यालय में लगाया जनता दरबार, 27 फरियादियों की सुनी फरियाद
कार्यालय कक्ष में एसपी मनीष ने बुधवार की दोपहर 3:00 बजे जनता दरबार का आयोजन किया. इस दौरान कुल 27 फरियादियों की फरियाद सुनी. एक-एक फरियादियों से फरियाद सुनते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारी को मामलों के निष्पादन के लिए निर्देशित किया. इस मौके पर एसपी ने कहा कि जिले में शांति-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है.