बेगूसराय: DM के निर्देश पर मटिहानी प्रखंड में सामाजिक सुरक्षा शिविर आयोजित, समस्याओं का समाधान
डीएम तुषार सिंगला के निर्देश पर बुधवार की दोपहर 03:00 बजे मटिहानी प्रखंड परिसर में सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया. जहां दर्जनों लोगों की समस्याओं का निराकरण किया गया. इस संबंध में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत पेंशन योजना, दिव्यांगता प्रमाण पत्र लोगों ने आवेदन दिए.