बिहार: हिराय बीघा पुल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला की हुई मौत, शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया सदर अस्पताल
Bihar, Nalanda | Feb 18, 2024 एकंगर सराय थाना क्षेत्र के हिराय बीघा पुल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महेश प्रसाद की 65 वर्षीय पत्नी कांति देवी की मौत हो गई। मृतिका के परिजनों ने बताया कि एकंगरसराय से अपने बेटे के यहां से बस से आ रही थी, उसी दरमियान बस से उतरते ही हिराय बीघा का पुल पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से इनकी मौत हो गई।