गाज़ीपुर: पेपर लीक मामले को लेकर कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सपा पर साधा निशाना, कहा- इनकी सरकार में खुलेआम नकल होती थी
गाजीपुर के मोहम्मदाबाद में उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने मंच से पेपर लीक मामले को लेकर सपा पर जमकर हमला बोला, कहा समाजवादी पार्टी कह रही है कि पेपर लीक हो रहा है। लेकिन जब समाजवादी सरकार थी तो पेपर रद्दी के भाव बेचा जाता था। समाजवादी सरकार में खुलेआम नकल होती थी। कापियां बाहर लिखी जाती थी।