कवर्धा: कबीरधाम में होटल-रेस्टोरेंट पर खाद्य विभाग ने की दबिश, घरेलू गैस के दुरुपयोग पर की कार्रवाई
जिला प्रशासन कबीरधाम द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगाने के लिए सख्ती के साथ निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीमों ने शहर के विभिन्न होटल और रेस्टोरेंट में निरीक्षण कर कार्रवाई की है। अभियान के दौरान चार प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग करते पाए जाने पर सिलेंडर जब्त कर संबंधित