धौलपुर: रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, पहचान में जुटी जीआरपी पुलिस
रेलवे स्टेशन के रनिंग ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जीआरपी चौकी प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 8बजे सूचना मिली थी कि रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि मृतक भगवा वस्त्र पहने हुए था