बलिया में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और बोलेरो की टक्कर में 6 गंभीर, कुल 13 चोटिल
बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के तिरनई चट्टी पर पिकअप और बोलेरो के बीच आमने-सामने की दर्दनाक भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिकअप में 3 और बोलेरो में 10 लोग (कुल 13 लोग) सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि 7 लोगों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं।
स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटनास्थल पर दोनों गाड़ियाँ पूरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में देखी जा सकती हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
#Ballia #RoadAccident #BalliaNews #Ubhaon #UPNews #BreakingNews